अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- खंडवा बड़ौदा मार्ग स्थित हाईस्कूल के आसपास गंदगी का साम्राज्य है लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। वही स्कूल के बाहर होर्डिंग्स सड़े गले होने के साथ दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, होर्डिंग्स हवा चलने स्कूलों में आने वाली बालिकाओ के ऊपर गिर गए है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी कई बालक व बालिकाओ के ऊपर होर्डिंग्स गिर गए है। राहगीर भी परेशान हो रहे है। साफ-सफाई के अभाव में स्कूल के ऊपर झाडिय़ां उगकर अब सूख चुकी है। वहीं कन्या स्कूल के आसपास मनचले खड़े रहते हैं जो बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। बालिकाएं परेशान है लेकिन विवाद के डर से वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस का भी इस ओर ध्यान नहीं गया। कुछ दिनों पूर्व पांच से छह की तादाद में लडक़ों ने एक बालिका को सरेआम रोड पर मारपीट की। Post navigation भाजयुमो का दीपावली मिलन समारोह आयोजित रेल्वे फाटक के समीप बाइक खडी की ओर फाटक क्रास कर ” ट्रेन ” के सामने खडा हो गया