सलमान शैख@ पेटलावद आईमाता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के विराट आयोजन के अंतर्गत पेटलावद नगर में आयोजित ऐतिहासिक शोभायात्रा का स्वागत व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन समग्र जैन समाज पेटलावद द्वारा सामूहिक रूप से स्थानीय गणपति चौक पर आयोजित किया गया।उक्त गरिमामय आयोजन के तहत समग्र जैन समाज पेटलावद व समाज से जुड़ी विभिन्न समस्त स्थानीय संस्थाओं ने सामूहिक रूप से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सिर्वी समाज के वरिष्ठ समाजजनो का व पदाधिकारियों का शॉल व माला (मोती की माला ) से संम्मान भी किया गया। उक्त स्वागत- सम्मान कार्यक्रम में पूरे सकल जैन समाज का ओर समाज से जुड़ी समस्त संस्थाओं के पदाधिकारीगणों का व समस्त सदस्यों का भरपूर सराहनीय सहयोग रहा। Post navigation प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; धन्य हुई पेटलावद की पावन धरा, जब हुआ पूज्य आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा का मंगलप्रवेश … रात के अंधेरे का अज्ञात बदमाशों ने उठाया फायदा; किसानों के खेत से इन कीमती सामानों पर किए हाथ साफ …