फिरोज खान अलीराजपुर आईएएस अवार्ड प्राप्त अलीराजपुर की होनहार बिटिया राधिका गुप्ता की गौरवशाली उपलब्धि पर आज पटेल परिवार बोरखड़ एवं पटेल पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा उनका ओर परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महेश पटेल ने शहर की बेटी राधिका को उनके भविष्य की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज पटेल परिवार ही नहीं जिले के गांव गांव के लोग राधिका ने जिले का नाम रोशन करने से गौरवान्वित समझ रहे। मुकेश पटेल ने भी आशिर्वाद देते हुए कहा की जि़ले में होनहार लड़के व लड़किया है आप लोग भी राधिका ने जो मन में संकल्प लेकर आज इस मुकाम पर पहुंची है। ऐसी द्वढ शक्ति विश्वास में लेकर चलोगे तो आपका संकल्प एक ना एक दिन पूरा होगा साथ ही मंच पर आसीन विद्वानों ने भी राधिका गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की Post navigation समाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने की जरूरत, क्यों नहीं लग पा रहा दहेज प्रथा पर अंकुश ? युवा नेता दीपक भूरिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ