अलीराजपुर जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के गोलापल्लवी गांव में विगत 19 मार्च को एक लोडिंग ऑटो में बरामद हुए आईईडी बम विस्फोटक पदार्थ रखने वाले संदिग्ध व्यक्ति का सुराग बताने पर अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने 50 हजार रुपए का नकद इनाम की घोषणा की है। एसपी की ओर से जारी इस सूचना पत्र में लिखा गया कि समाज में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए समाज हित में संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके लिए एसपी अलीराजपुर के मोबाइल नंबर 7049100422 पर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दी जा सकती है। ) Post navigation गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को रुचि नहीं, अभी तक सिर्फ 146 क्विंटल ही हो पाई खरीदी प्रज्ञा प्ले स्कूल के नन्हें बालक-बालिकाओं ने वार्षिकोत्सव में कव्वाली, देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर खूब बटोरे इनाम