झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- कई माह से अटकी पड़ी आंगनवाड़ी सहायिका व कार्यकर्ताओं के पद पर गुरुवार को नियुक्त की लिस्ट महिला बाल विभाग पेटलावद में चस्पा कर दी गई। महिला बाल विकास अधिकारी इशिता मसानिया ने बताया कि गुरुवार को आंगनवाड़ी सहायिका के 27 पद व कार्यकर्ताओं के 16 पदों की लिस्ट चस्पा कर दी गई है। मसानिया ने कहा कि किसी को इस सूची से दावा व किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पेटलावद में 25 मई से 1 जून तक कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। Post navigation पुलिस ने पीछा कर पकडी शराब से भरी तुफान जीप ; आरोपी चालक फरार सभी धर्मों के युवाओं ने मिलकर उठाया रक्तदान करने का बीढ़ा