पियुष चंदेल, अलीराजपुर आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के द्वारा अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिया। अलीराजपुर में भी संघ के जिला संयोजक शांतिलाल हटीला, जिलाध्यक्ष मंजुला लोहार एवं धनसिंह के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पंचेश्वर मंदिर से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रुप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री प्राथमिक शिक्षक का दर्जा देना, वेतन बढ़ाकर 18000 करने की मांग के साथ ही मोबाइल से कार्य को समाप्त करने,पोषण आहार का कार्य सहयोगिनी को दिए जाने की मांग रखी। उक्त कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश आर वाघेला, साथ ही पूर्णिमा व्यास,विद्या बंडोर,गुल सिंह सोलंकी, इन्दरसिह मण्डलोई विभिन्न संघों के पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित थे। Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभागीय मीटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचएम अस्पताल परिसर की समस्याओं से करवाया अवगत कैंसर से घबराए नहीं अच्छे से इलाज करवाएं – प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, 35 महिलाओं का कैंसर का परीक्षण ,15 की हुई मैमोग्राफी