ALIRAJPUR LIVE के लिये पियुष चन्देल की रिपोर्ट…. रंग पंचमी के पावन पर्व पर असाडा राजपूत समाज ने धूमधाम से गैर निकाली। समाज अध्यक्ष राजेशसिंह जे. वाघेला ने बताया कि श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में सभी समाज जन प्रातः 10 बजे एकत्रित हुए और DJ की धुन पर थिरकते हुए मंदिर से निकल कर असाडपुरा के विभिन्न मार्गों पर रंग गुलाल खेलते हुए समाज भवन पहुंचे जहां गैर का समापन किया गया। इस दौरान राठौर परिवार तथा वाघेला परिवार द्वारा गैर मे शामिल सभी समाज जनों का स्वागत चाय – नाश्ता, कोल्डड्रिंक तथा आईसक्रीम खिला कर किया। समाज की महिला सदस्य भी गैर मे सम्मिलित हुई। महिलाओं ने आपस मे एक दुसरे को गुलाल लगा कर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। समाज के पदाधिकारियों ने गैर के सफल आयोजन के लिये सभी का आभार माना। Post navigation अलीराजपुर जिले को मिली बडी उपलब्धि ; सोंडवा विकासखंड के 6 शिक्षण संस्थानो को आईएसओ सर्टिफिकेट ; 8 को होगा समारोह सोनोग्राफी मशीन के रिकॉर्ड में अनियमितता पाए जाने पर आरोग्य विभाग की टीम ने हॉस्पिटल की सोनोग्राफी मशीन को किया सील