पीयूष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर में आज एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है, नगर में संचालित पटेल क्लीनिक पर काम करने वाली युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उल्लेखनीय है, की पोस्ट ऑफिस में कार्यरत एक व्यक्ति की रिपार्ट शनिवार की रात पॉजिटिव आयी थी, उस व्यक्ति का इलाज विगत कुछ दिनों से डॉ पटेल ही कर रहे थे। डॉ पटेल ने भी एहतियात के तौर पर अपनी जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट तो नेगेटिव आयी, लेकिन उनके क्लिनिक पर काम करने वाली युवती की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रकाश ढोके के अनुसार अभी तक जिले में कुल 33 केस हो चुके है। Post navigation कोरोना मामले को लेकर बामनिया के लिये आई अच्छी खबर अवैध रूप से तलावर लेकर नगर में घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार