अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश सहकारी संस्था कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। स्थानीय सहकारी संस्था के कर्मचारियों ने भी पहले दिन संस्था के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि सहकारी संस्थाओ में पदस्थ समस्त कर्मचारियों का वेतनमान लागू किया जाए, जिला केडर, स्थानांतरण प्रक्रिया को लागू किया जाए। सभी कर्मचारी को सेवा नियम में लिया जाना, सेवानिवृत की उम्र 62 वर्ष करना, समूह को दी जाने वाली दुकान वापस समिति को देना एवं समितियों में भुगतान क्षमता के मापदंडों को पूर्णत: समाप्त कर सभी को राज्य शासन के कर्मचारी का दर्ज दिया जाए। इस हड़ताल के चलते संस्था संबंधित गेहूं पंजीयन, भावान्तर पंजीयन योजना सहित अन्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र वाणी, उपाध्यक्ष प्रमोद वाणी ने बताया कि मांगो का निराकरण नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। साथ ही मुंडन कार्य, भूख हड़ताल व आमरण अनशन भी जारी रहेगी। आज जिला मुख्यालय पर सभी ने अर्धनग्न होकर सरकार का ध्यान अपनी और करने के लिए प्रदर्शन किया। नानपुर संस्था के हीरालाल तेलंगे, हरि चौहान, बहादुर रावत, संघ के रणजीत ठाकुर, रोहित क्षीरसागर, मनोज भाई आदि ने भी अपनी मांगो को समर्थन दिया। Post navigation पुलिस के बेहतर अनुसंसाधन से 42 दिन में ही हत्यारे भतीजे को दिलवाई आजीवन कारावास की सजा लोक संस्कृति पर्व भगोरिया में पहुंचेंगे हजारों ग्रामीण, नगर परिषद आठ स्थानों पर लगाएगी दस हजार लीटर के शरबत स्टॉल