शान ठाकुर, पेटलावद शुक्रवार को पेटलावद में एक महिला अर्धनग्न और गर्भवती अवस्था में घूमते हुए नजर आई…जिस पर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा सूचना मिलने पर महिला को सहारा दिया गया और महिला को कपड़े पहनाकर उसे भोजन करवाया गया। ”दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका संगीता त्रिवेदी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक महिला बेसहारा होकर अर्धनग्न और गर्भवती अवस्था में नगर में घूम रही है, जिस पर हमने महिला के पास पहुंचकर उसे कपड़े पहनाए ओर महिला को भोजन करवाया गया। हमारे द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर महिला की मदद हेतु बात कही है। जंहा से हमे आश्वासन मिला है की महिला की उचित मदद की जाएगी। फिलहाल मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी बेसहारा महिला का सहारा बनकर उसके साथ है। Post navigation सारंगी चौकी प्रभारी के पक्ष में पुलिस पीआरओ ने जारी किया प्रेस नोट, वायरल वीडियो को बताया गलत, लिखा चौकी प्रभारी ने नही की मारपीट मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत आयोजित शिविर में वितरित किए गए जाति प्रमाण-पत्र