राज सरतलिया, पारा
 समिपस्थ ग्राम पंचायत रातीमाली के कुबेरपुरा रोड पर बने मालवाली अम्बेमाता मंदिर पर गत रात्री चोरो ने मंदिर पर धावा बोला। चोर ताला तोड कर दान पात्र लेगए। जो कि मंदिर परिसर से कुछ ही दुरी पर टुटा हुआ पडा मिला। प्राप्त जानकारी अनुसार पारा नगर से करिब 1 किलोमीटर दुर मालवाली अम्बे माता मदिर पर बिति रात चोर मंदिर का ताला नकुचा तोड कर मंदिर मे रखा दान पात्र लेगए। सुबह दर्शनार्थी व मंदिर समिति के लोग जब मंदिर पहुचे तो उनको उक्त घटना का पता चला । मंदिर के लोहे के गेट ताला व नकुचा टुटा हुआ था और दान पात्र भी निर्धारीत जगह पर नही था। जिसकी सुचना आवेदन के द्वारा पुलिस चैकी पारा को दी। आस पास तलाश करने पर दान पात्र टुटा हुआ मंदिर परिसर से कुछ ही दुरी पर पडा मिला वही कुछ ही दुरी पर उसका ताला भी टुटा हुआ पडा मिला।     मंदिर समिति का कहना हे कि उक्त मंदिर मे प्रति वर्ष नवरात्रीे मे ही यहा पर चोरी की वारदात होती रहती हे। मंदिर के दान पात्र वर्ष मे दो बार खोला जाता हे। दान पात्र मे जो भी पेसा इक्टठा होता हें उससे मंदिर के रंग रोगन सहीत अन्य जरुरतो पर खर्च किया जाता हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *