बुरहान बांगड़वाला @पारा 

जानकारी के अनुसार पारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉ. के.एस. डोडवे के रातिमाली स्थित ससुराल पर बीती रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार चोर डॉक्टर की पत्नी, साली, मम्मी एवं सास के सोने चांदी के आभूषण सहित घर मे रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार आभूषण एवं नगदी की कुल लाखो की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन पारा पुलिस जांच एवं पीड़ित परिवार द्वारा पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस ने आस पास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है एवं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटैज को भी खंगाला जा रहा है।

डॉ.डुडवे ने बताया कि मै तो पिताजी को लेकर दाहोद अस्पताल गया आया हूं रात्रि में यह घटना हुई है घर पर दो तीन लोग थे घर मे जहाँ समान रखा था वहाँ पर ताला लगा हुआ था। किसी ने नजर रखी होगी। दो तीन चार लोगों का आभूषण रखा था तो करीबन नगदी भी था सोयाबीन का ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *