शान ठाकुर, पेटलावद पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलाखेड़ी के समीप भेसवाड़ा गांव में एक 22 वर्षीय महिला की कुएं में डूबने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि महिला कुएं पर पानी भरने गई थी इस दौरान महिला का पेर फिसला और वह कुएं में जा गिरी। इस दौरान महिला के साथ दो छोटे मासूम बच्चे भी थे, वह महिला को कुएं में गिरता देख कुएं में जा कूदे। जिससे दोनों मासूम बच्चों की भी मौके पर ही मौत हो गई। महिला सहित दोनों मासूम बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाल कर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम किया गया है एवं आगे की जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर के द्वारा की गई है। Post navigation जिलाबदर ने किया कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, SSA के तहत हुई कार्रवाई पेटलावद में शुरू हुआ किसानों का जल सत्याग्रह