पियुष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के ग्राम खरपई के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में संस्था एजुकेटेड गर्ल्स द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। विद्यालय की सभी छात्राओं ने शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा सभी छात्रों को राखी बांधी। उसके बाद शिक्षा पर आधारित खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने सहभागिता निभाई इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रकाश चंद्र सोलंकी, खूनसिंह सोलंकी, कविता गहलोत, किरण मैडम तथा संस्था एजुकेटेड गर्ल्स के ब्लाक अधिकारी आकाश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अमजद खान, ज्ञान सिंह भिंडे, दिनेश चौहान, करमसिंह उपस्थित थे। Post navigation ककराना से चंद्रशेखर आजाद नगर तक निकाली कावडय़ात्रा पत्नी पर पति को था शक ; घर लोटने पर आपत्तिजनक स्थति मे थी पत्नी ; गुस्से मे कर डाली यह वारदात