पियुष चन्देल, अलीराजपुर जिला परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों द्वारा अलीराजपुर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा मेडम का स्थानांतरण खण्डवा हो जाने पर उनके कार्यकाल के उत्कृष्ट एवं सफल कार्याे तथा जिला परिवार परामर्श केन्द्र के संचालन में उनके योगदान एवं सहयोग के लिये सम्मान किया गया। जिला परिवार परामर्श केन्द्र अलीराजपुर के सदस्य खुर्शिद अली दिवान, डा.ए.एम.शेख, नटवर सिह सिसोदिया, संतोषी लाल जैन, भेरूसिह चौहान, अभिभाषक राहुल सिंह परिहार, धर्मेन्द्रा ओझा, सुरेश माहेश्वरी, भरत राठौड आदि ने उनके सफल कार्यकाल एवं योगदान तथा जिले में पुलिस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिये ए.एस.पी. मेडम की प्रशंसा कर उनका अभिनंन्दन व सम्मान किया गया तथा भविष्य के लिये शुभकामनाऐं प्रेषित की । ) Post navigation गंदगी में बैठकर प्रदूषित सब्जी बेचने को मजबूर ग्रामीण; सब्जी विक्रय स्थल अतिक्रमण की भेंट चढ़ा शैलेंद्र जैन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष मनोनीत