आलीराजपुर। संपूर्ण मध्यप्रदेश में जिला स्तर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के तत्वाधान में 5 सितंबर सोमवार को शिक्षक दिवस दिन तिरंगा रैली निकालकर अपनी लंबित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंऐंगें । अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भीका गणावा एवं जिला उपाध्यक्ष कैलाश मंडलोई, जिला महिला कार्यकरणी प्रियंका शर्मा आदि अतिथि शिक्षकों ने बताया कि वर्तमान सत्र 2022-23 में अतिथि शिक्षकों को आ रही विभिन्न परेशानियों सहित विधालय का टाईम टेबल अनुमोदन और पद रिक्त होने पर भी भी अतिथि शिक्षकों को नहीं रखने आदि को लेकर आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संपूर्ण जिले में तिरंगा रैली निकालकर अपनी मांगो को पूर्ण करने की बात कर ज्ञापन सौपेंगे। इस अवसर पर गणावा ने जिले के समस्त अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं से आह्मन किया है। कि 5 सितंबर को फतेह क्लब मैदान अलिराजपुर में समय प्रातः 11 बजे उपस्थित होंगे । Post navigation पत्रकार संघ बड़ी खट्टाली नवीन कार्यकारिणी का गठन, रमेश मेहता अध्यक्ष आजाद अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन