आलीराजपुर। अतिथि शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि जनशिक्षक और संस्था प्रमुख द्वारा अपने संगे संबंधियो एवं रिश्तेदारों को मनमाने ढंग से नियुक्ति दी जा रही है। इसे लेकर उन्होंने सहायक आयुक्त जानकी यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा हाईकोर्ट के आदेश का परिपालन एवं लोक शिक्षण संचानलय के आदेश की खुल्लेआम अवहेलना कर रहे है। संघ ने अतिथि शिक्षक भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। सहायक आयुक्त द्वारा उचित कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा समस्या के निराकरण हेतु सभी खण्डशिक्षा अधिकारी ओर जनशिक्षको को आदेशित किया जाएगा। ज्ञापन के अवसर पर जिलाध्यक्ष भीका गणवा, जिला सचिव लोंगसिंह चोहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आजमसिंह चोहान जिला उपाध्यक्ष कैलाश मण्डलोई, जिला प्रभारी प्रतापसिंह डामोर, जिला मिडिया प्रभारी कमलेश चौहान, कठ्ठीवाडा ब्लाॅक अध्यक्ष हरसिंह धाकड, जोबट ब्लाॅक अध्यक्ष जगनसिंह बघेल, अलीराजपुर ब्लाॅक उपाध्यक्ष हरसिंह भिण्डे, शैलेष चैहान, नवलसिंह चौहान, हेमसिंह तोमर, गुलसिंह चैहान, भारतसिंह सोलंकी एवं जिले के अतिथि शिक्षक उपस्थित थे। Post navigation एबीवीपी का प्रदर्शन 5 घंटे तक चलता रहा, नायब तहसीलदार ज्ञापन लेने आए तो नहीं दिया, सहायक आयुक्त को बुलाने अड़े रहे प्रो.एस.एस. डोडवे को डाॅक्टरेट की उपाधि मिली