चंशेआ नगर। आजाद अतिथि शिक्षक संघ की बैठक मंडी ग्राउंड में की गई जिसमें समस्त अतिथि शिक्षक सम्मिलित होकर भोपाल जाने की कार्य योजना बनाई । तथा सभी अतिथि शिक्षकों को अवगत कराया गया है हमारा भविष्य सुरक्षित करने के लिए सभी को संगठन का साथ देना आवश्यक बताया तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भोपाल दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को जाने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष अकलेश सोलंकी के द्वारा बैठक ली गई । जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश जमरा मीडिया प्रभारी कमलेश मेडा कैलाश मेडा संकुल प्रभारी रमन लाल परमार, बरझर संकुल प्रभारी फतेह सिंह एवं अतिथि शिक्षिका महिला अध्यक्ष सुनीता डुडवे, रंजना आर्य एवं समस्त अतिथि शिक्षक ने उपस्थित होकर चर्चा की गई तथा भोपाल जाने के लिए सहमति दर्ज की। Post navigation जिले में मेडिकल कॉलेज, विधि कॉलेज एवं कन्या महाविद्यालय सहित कृषि महाविद्यालय की उठी मांग पुलिस ने बाइक रैली निकालकर हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने का संदेश दिया