रितेश गुप्ता, थांदला जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिटिमेड द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत 13 फरवरी को थांदला की अणु पब्लिक स्कूलमें रखा गया। जिसमें कंपनी की तरफ से एनएचएआई से निलेश जैन एवं प्रदीप कुमार सिंहए जीआर से सेफ्टी मैनेजर इकबाल सिंह, एचआर मेनेजर कैलाश चौबीसा एवं अन्य लोग थे। अणु पब्लिक स्कूल की तरफ से स्कूल प्रबंधक प्रदीप गादिया,प्रधानाध्यापक प्रमोद नायर एवं समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित था। इस कार्यक्रम के तहत् स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई, जिसमें यातायात के नियमों की जानकारी, साईन बोर्ड, ट्राफिक सिग्नल लाईट के बारे में भी जानकारी दी गई। जिसकों बच्चों ने रुची लकेर सूना एवं इसको पालन करने की प्रतीज्ञा भी ली। इस कार्यक्रम के तहत् कुछ बच्चों से सवाल भी पूछे गए, जिसके सही जवाब देने पर उनको कंपनी की तरफ से पुरस्कार दी प्रदान किए गए। Post navigation अज्ञात कारणों से खलियान में लगी आग से लाखों की फसलें स्वाहा ,फसलों के साथ बैल गाड़ीया भी जली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभागीय मीटिंग का निरीक्षण करने पहुंचे सीएचएम अस्पताल परिसर की समस्याओं से करवाया अवगत