झाबुआ Live के लिए दिनेश वर्मा की EXCLUSIVE रिपोर्ट । आज अटेर मे कांग्रेस की महत्वपूर्ण जीत से उत्साहित झाबुआ के कांग्रेसियों ने अभी अभी झाबुआ शहर के राजगढ़ नाके पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी ओर आतिशबाजी कर जमकर नारेबाजी भी की । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ; जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया; डा विक्रांत भूरिया , आशीष भूरिया , गोरव सक्सेना , विशाल राठोड ; सायराबानो , हेमचंद्र सहित कई कांग्रेसी मोजूद थे । इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कलावती भूरिया ने बयान दिया कि अटेर तो शुरुआत है अब यह जो शिवराज मामा बने फिरते है उनको प्रदेश की जनता अटेर की तरह ही 2018 मे सबक सिखाऐगी तब मामा को जमीन नजर आ जायेगी । Post navigation वनेश्वर धाम में राजा राम के अभिषेक के साथ श्रीराम कथा का समापन पुलिस ने 3 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को धरदबोचा