शान ठाकुर, पेटलावद

पेटलावद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हरिराम हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विश्वसनीय सूत्रो की माने तो आरोपियों में भाजपा नेता देवा सिंगार का जमाई निवासी राजगढ़ शामिल है। वहीं मामले में उसके नाबालिग बेटे को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

हालांकि अभी हत्याकांड का मुख्य आरोपी देवा सिंगार फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उस पर इनाम घोषित किया गया है। हरिराम हत्याकांड को लेकर आज पेटलावद पुलिस थाना पर पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस हत्या की वजह, घटना का पूरा घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दे सकती है।

पुलिस की इस कार्रवाई को एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *