अर्पित चोपड़ा @ खवासा न्यू हाइट्स पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल खवासा(बचपन) में अटल टिकरिंग लैब का उदघाटन बाल कल्याण विकास समिति झाबुआ की निवेदिता सक्सेना और हरिशंकर पवार द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा पूरी लैब का अवलोकन किया गया। अतिथियों ने कहा कि इससे विधार्थियो को बहुत लाभ मिलेगा। बच्चे अब क्लास 6th से ही इंजिनियर माइंड मूड में रुचिवर्धक दुर्लभ प्रयोग कर पाएंगे । जनपद सदस्य राजेंद्र भगत, सरपंच रमेश बारिया , तोलसिंह गणावा, आनंदीलाल पटेल हीरालाल पटेल, हेमंत चोपड़ा आदि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि खवासा, बामनिया, भामल और थांदला क्षेत्र के विद्यार्थियों को बहुत लाभ प्राप्त होगा । संस्था के डायरेक्टर मुकेश बैरागी, प्रतिभा बैरागी, प्राचार्य सुनीता चौहान, लेब इंचार्ज उर्मिला परमार, अमित पाटीदार, गंगा सोलंकी, दीपाली रावल, रक्षा रावत द्वारा प्रकाश सर( दिल्ली) से ट्रेनिंग ली गई। आभार सुभाष शर्मा ने माना। Post navigation खाटु श्याम संकीर्तन महाउत्सव 14 ,प्रख्यात भजन गायक राम कुमार लख्खा आएंगे वामपंथी व कांग्रेस के षड्यंत्र के चलते हम वषों तक गुलाम रहे : सांसद जीएस डामोर