झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद-बामनिया रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेटलावद से करीब 5 किमी दूर युवक मोहन खराड़ी और कोदर खराड़ी बाइक से अपने गांव बेड़ाखो जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद 108 पर कॉल किए लेकिन आधे घंटे बीत जाने के बाद भी नगर से सटे पांच किमी दूरी पर स्वास्थ्य सेवाएं लेकर 108 मदद के लिए नहीं पहुंची। नतीजा यह हुआ कि दूसर घायल युवक भी जिंदगी और मौत के बीच झुलता रहा और जिंदगी हार गया इसके बाद दूसरे युवक की खून बह जाने से मौत हो गई। Post navigation 22 सितम्बर को पेटलावद ब्लास्ट पीडितो से ” वन -2 -वन ” मिलेगी सरकार अलीराजपुर लाइव की खबर का असर ; प्रशाशन पहुंचा भजियाना