सुनील खेड़े@जोबट जोबट पुलिस सूचना अनुसार जाली फ़ाटे पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे झिरन निवासी नानका पिता शेकू भील वसुनिया उम्र लगभग 16 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई। अन्य नियुक पिता कांजी भील राजू पिता तेर सिंह भील घायल हो गए। जिन्हें 108 के द्वारा जोबट अस्पताल लाया गया। डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायलों को जिला हॉस्पिटल अलीराजपुर रेफर किया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 304 ए भादवी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। Post navigation जिला अस्पताल के डॉक्टर का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा अवैध हथियारो के साथ एक गिरफ्तार