जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीवास्तव गार्डन के सामने दीनदयाल कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र पिता भगत डावर उम्र 30 वर्ष श्रीवास्तव गार्डन के सामने की दीनदयाल कॉलोनी का निवासी था परिवार से चर्चा करने पर बताया कि कल रात सा 10:00 बजे के आसपास परिवार वालों की महेंद्र से बात हुई थी उसके बाद वह ऊपर वाले कमरे मे सोने के लिए चल गया जब सुबह मृतक महेंद्र की मां ने उसे नीचे बुलाने के लिए कई बार आवाज दी तो कई जवाब नहीं आया,जवाब नहीं आने पर मृत्यु की मां ने ऊपर जाकर देखा तो महेंद्र फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया। शोर मचाकर आसपास वाले को बुलाया आसपास रहने वाले पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वह जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। फांसी के इस मामले में परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। Post navigation संगठन ने आगामी कार्यक्रम दिए हैं है जिन्हें हर बूथ पर आयोजित करना होंगे : विशाल रावत जोबट में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया, एक पौधा गुरु के नाम से रोपा