झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार सुबह रायपुरिया थाना अंतर्गत दो ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी ली जिसके बाद उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायपुरिया के रताम्बा गांव के 27 वर्षीय युवक भेरू पिता नानकिया परमार व एवं रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम झावलिया की रहने वाली 45 वर्षीय शांतुबाई पति दुला भूरिया ने कीटनाशक पी लिया जिसके चलते उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि रायपुरिया स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ता है। जहां डॉक्टरों का वे घंटों इंतजार करते हैं और आज भी यहीं हुई शव लेकर पहुंचे परिजनों को डॉक्टरों की मनमानी का शिकार होना पड़ा और वे लाश लेकर पोस्टमार्टम के लिए घंटों अस्पताल के बाहर बैठे रहे। इसके घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर आए और एक लाश का पोस्टमार्टम किया गया। गौरतलब है कि रायपुरिया क्षेत्र में दुर्घटना व कीटनाशक पीने से कईयों की मौत हो जाती है लाश का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों को पेटलावद आना पड़ता है और जमकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब न जाने कब रायपुरिया में ही शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा….? Post navigation सोंडवा ” रेप & हत्याकांड ” की फाइल फिर खुली ; एक लाख ₹ ईनाम की अनुशंसा महिला ने माही नदी में कूदकर दी जान