अलीराजपुर Live के लिए बरझर से इरशाद खान की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के आजादनगर थाने की बरझर चोकी के अंतर्गत एक अजीबोगरीब प्रेम कहानी सामने आई है यहाँ एक महीने पहले भागे एक प्रेमी युगल ने कल रात लोटने के बाद कीटनाशक पीकर सुसाईड कर लिया है दोनों के शव आज सुबह बरामद किये गये । पुलिस के अनुसार सामलाकुंड गांव के 5 बच्चो के पिता युवक कानजी को अपने ही गांव की 20 साल की एक लड़की से इश्क हो गया था ओर दोनों एक माह पहले गुजरात भाग गये थे कल रात दोनों वापस लोटे ओर एक खेत के किनारे मिट्टी का मंदिर बनाया ओर फिर पूजा पाठ कर युवक ने युवती की मांग भरी ओर फिर दोनों ने कपास मे छिडकने वाली कीटनाशक दवाई पीकर सुसाईड कर लिया । मरने के पहले दोनों ने खुद को जंजीर लगाकर एक ताले से बांध लिया था ओर दोनों के शरीर एक साथ थे । फिलहाल पुलिस ने मग॔ कायम कर जांच शुरू कर दी है । Post navigation सहयोग गाड॔न मे ” सहयोग बाल मेले का हुआ उद्घाटन कांग्रेस ने घोषित की जिला कार्यकारिणी