अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की खास रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के मालपुर-बरझर सडक़ मार्ग पर अजाक एसडीओपी अंतरसिंह जमरा देर शाम बरझर की ओर जा रही अवैध शराब से भरी पिक-अप गाड़ी सहित ड्राइवर को धरदबोचा। अजाक एसडीओपी अंतरसिंह जमरा बरझर-मालपुर सडक़ मार्ग से बरझर आ रहे थे, तब ही नलियाबूथ (खुटाजा) में पिक-अप वाहन एमपी 45 जी 0421 बरझर की ओ जा रही थी। एसडीओपी जमरा ने गाड़ी को ओवरटेक कर शराब से भरी पिक-अप को ड्राइवर समेत पुलिस चौकी बरझर में खड़ा करवाया, और चेक गई तो अवैध शराब बियर व क्वाटर से भरी करीब 100 पेटी के आसपास जिसकी गिनती अभी नहीं हो पाई। चौकी प्रभारी एमएस ढोम्बरे ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके पूर्व भी एसडीओपी जमरा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आजाद नगर-कट्ठीवाड़ा मार्ग पर अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त कर कट्ठीवाड़ा थाने को सुपूर्द कर दिया। एसडीओपी जमरा की दूसरी बड़ी कार्रवाई है और शराब पर हुई अवैध कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हडक़ंप की स्थिति है। Post navigation लाठी दिखाकर बस कंडक्टर से सात हजार रुपए की लूट पीएम नरेंद्र मोदी ओर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के इस फरमान को बीजेपी विधायकों ने बताया ठेंगा ; सिर्फ बीजेपी समर्थित निर्दलीय विधायक ने निभाई ओपचारिकता