हरीश राठौड़, पेटलावद सावन माह के चौथे सोमवार को नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया। इस बार भगवान भोलेनाथ को जगन्नाथ पुरी भगवान का स्वरूप दिया गया। इसके साथ ही पानी की मांग करते हुए भगवान के गर्भ गृह में आधे से अधिक पानी को भर कर अच्छी वर्षा की कामना की गई। इस बार चारों सोमवार पर व्यवस्था का जिम्मा महांकाल मित्र मंडल ने संभाला। इनके द्वारा साज सज्जा और दर्शनार्थियों को व्यवस्थित दर्शन के लिए व्यवस्था की गई। भजन संध्या का आयोजन- इसके साथ ही विशेष रूप से आखरी सोमवार को भजन संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें रतलाम के भजन गायक पं.अनिरूद्ध मुरारी बापू के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर देर रात तक भजनों का आंनद लेते रहे। भजन संध्या में भक्तों ने नाचते गाते भगवान भोलेनाथ की आराधना की। श्रंगार और महाआरती का लाभ नितेश मूथा परिवार ने लिया। भगवान का श्रंृगार रमेश वैरागी के द्वारा किया गया। Post navigation स्कूल में दो छात्रों के बीच हुई आपस में मारपीट के बाद एक की हालत गंभीर, स्कूल प्रशासन के रवैये क्षुब्ध परिजन ने की कार्रवाई की मांग आत्मा रूपी आभूषण पर तपस्या की पॉलिश लगाने से आत्म की चमक बढ़ती है : साध्वी कीर्तितलाजी