जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट नगर में रविवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली. इस दौरान तेज हवा चलने से कई ग्रामीण इलाकों में जगह – जगह पेड़ टूटने की घटनाएं की जानकारी सोशल मीडिया में दी जा रही है इससे कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही. कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी भी हुई. कई ग्रामीण इलाकों में पेड़ टूटने की घटनाएं सबसे पहले सामने आई. यहां आंधी तूफान के कारण ग्राम पंचायत बेटवासा वे कुक्षी रोड पर पेड़ टूट कर सड़क के बीचों बीच गिर गए. इससे कई देर तक यातायात प्रभावित भी रहा है.