आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास बुधवार रात लगभग 10:30 बजे अचानक चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंचे। दोनों अधिकारी सीधे कुआं चौक पहुंचे, जहां पर ताजिया को दर्शन के लिए रखा गया था। कलेक्टर और एसपी ने यहां समाज जनों से चर्चा की। उन्होंने पूछा कि यहां पर अखाड़ा नहीं खेला जाता और चूल भी नहीं होती, इस पर समाज जनों ने कहा यहां पर यह दोनों आयोजन नहीं होते। कुछ देर समाज जनों से कलेक्टर और एसपी ने चर्चा की और फिर रवाना हो गए। उनके आने की खबर स्थानीय पुलिस बल को भी नहीं लगी। अचानक कलेक्टर और एसपी को अपने बीच देखकर सभी चौंक गए थे। Post navigation अचानक रात में क्यों आजाद नगर पहुंचे एसपी राजेश व्यास, पढ़िए इस खबर में युवा पीढ़ी को व्यसन, फैशन और टेंशन से हमेशा दूर रहना चाहिए-जिला समन्वयक संतोष वर्मा