अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक व युग ऋषि परम पूज्य गुरूदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं शक्ति स्वरूपा माता भगवती देवी शर्मा के नव निर्मित दिव्य चरण रूपी प्रखर प्रज्ञा व सजय श्रद्धा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 24 व 25 फरवरी को गायत्री शक्तिपीठ आलीराजपुर पर आयोजित होगा। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक संतोष वर्मा ने बताया कि प्रखल प्रज्ञा सजल श्रद्धा का सम्पूर्ण निर्माण सिंधु कावले बहन अलीराजपुर के द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में करवाया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक पद्धति से शांतिकुज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर अखंड जप व दीप महायज्ञ, संगीत प्रवचन का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिवस प्रात: 8 बजे से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति व प्रसादी का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारी में शक्ति पीठ के जीएल भाटिया, पीएस अवास्या, रूपचंद टवली, पुरूषोत्तम करमदिया, रणछोड़ राठौड, दीपक राठौड, जगदीशचन्द्र राठौड, अनिल माली, महिला मंडल की गीता राठौड, मंजूला राठौड, कल्पना भाटिया आदि परिजन जुटे। Post navigation नए थाना भवन का विधायक ने किया लोकार्पण मुगल ने सीएम चौहान को ट्वीट कर अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक समस्याएं से करवाया वाकिफ