थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- अखिल भारतीय संत समिति का गठन थांदला में किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी महाराज सनावद, मनमोहनदास, जिलाध्यक्ष कैलाश मनमोहनदास झाबुआ द्वारा थांदला तहसील के मंशापूर्ण हनुमान मंदिर चैनपुरी के पुजारी रामदास महाराज को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामदास महाराज द्वारा थांदला तहसील मे 40 गांवों के संतों नियुक्त किए गए जिसमे सीनूदास, कमलनाथ, सेवादास, बुद्धगिरी आदि संतों को नियुक्त किया गया। साथ ही सभी संतों की बैठक कर बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में सनातन धर्म की रक्षा करना व संगठन के बारे में जानकारी दी गई, वही हमेशा धर्म की रक्षा करने की सलाह दी। Post navigation रामदेव मंदिर पर पूजन कर महिलाओं ने मनाया गणगौर पर्व पेट्रोल पंप लूट में एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर लुटेरों के लिए पुलिस टीम बनाई , नागरिकों से भी मांगा सहयोग