बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग नागदा में संपन्न हुआ। जिसमें अंतिम दिन आगामी वर्ष की नवीन घोषणाएं की गई। वर्ग में विभिन्न प्रकार के सत्र चले जिसमें चलने वाले साल भर के कार्यक्रम तय किए गए। राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल आकांत व प्रांत संगठन मंत्री नीलेश सोलंकी जी की उपस्थिति में प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी ने सभी जिला व विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें झाबुआ जिला संयोजक प्रताप कटारा सहसंयोजक दर्शन कहार को जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी के साथ ही कापसिंग भूरिया को अलीराजपुर जिला संगठन मंत्री और राकेश सहोरिया को झाबुआ जिला संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया।जिनका झाबुआ अलीराजपुर कार्यकर्ताओ ने बधाई और शुभकामनाएं दी। Post navigation श्री ललित जैन नवयुवक मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, रवि लोढ़ा अध्यक्ष व संदीप शाहजी सचिव मनोनीत पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर, दोपहिया वाहन पर तीन सवारियां व बिना हेलमेट वाहन नहीं चलने की दी हिदायतें