राज सरतलिया,पारा अखिल भारतीय जैन नवयुवक परिषद का गठन स्थानीय जैन मंदिर में सम्पन्न हुआ।अध्यक्ष दिलीप कोठारी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल एवं उपलब्धियों को विस्तार से बताया एवं सभी सहयोगी एवं कार्यकर्ता का आभार जताया। वही सुरेश कोठारी ने अपने उदबोधन में वर्तमान में परिषद के द्वारा किये गये कार्यो को ऐतिहासिक बताया संघ कर महामंत्री प्रकास छाजेड़ ने वर्षों से पारा परिषद संघ के द्वारा किये गए कार्यो को बताते हुए कहा कि विश्व भर की परिषद आज अनेक समाज सेवा के कार्य कर रही है।संघ के अध्यक्ष प्रकास तलेसरा ने कहा कि परिषद हमेशा संघ के कार्यो में सहयोग करती है। वर्षीतप पारणा महोत्सव परिषद के सहयोग से उक्त आयोजन स्वर्णिम रहा । उसके पश्चात पर्यवेक्षकों द्वारा नवीन चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जिसमें सर्वनुमति से दिलीप कोठारी को अध्यक्ष बनाया वही चंचल कांठेड़ को उपाध्यक्ष अनोखी नाहटा महामंत्री मुकेश पगारिया कोषाध्यक्ष विनीत नाटटा शिक्षा मंत्री सुरेश सियाल पर्यावरण मंत्री पंकज भंडारी संगठन मंत्री प्रचार मंत्री रिंकू छाजेड़ को सर्व अनुमति से बनाया गया नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गुरुदेव के समक्ष शपथ ग्रहण की अंत में आभार नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप कोठारी ने संपूर्ण पदाधिकारियों की ओर से माना।उपरोक्त नियुक्ति पर पारा जैन श्री संघ के वरिष्ठ प्रकाश राका अमृत लाल पोखरना, सुभाष का कांकरिया राजेंद्र पगारिया मनोहर लाल करनावत राजेश कोठारी राकेश पगारिया अंतिम भंडारी, अमित नाहटा आदि ने हर्ष व्यक्त किया। Post navigation चौधरी कांप्लेक्स में हुआ संकल्प अकादमी का विधिवत रूप से शुभारंभ फलियो में 31 लाख रूपए की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का विधायक पटेल ने ग्रामीणों से करवाया लोकार्पण