सुनील खेड़े, जोबट स्थानीय पिपलेश्वर महादेव कृष्ण चौपाटी के तत्वावधान में गणेश उत्सव के अवसर पर कल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा । समिति के प्रमुख शुभम वास्तव ने बताया कि कवि सम्मेलन में मुकेश मोलवा वीर रस इंदौर कुलदीप रंगीला हास्य रस देवास हीरो सागर पैरोडी भावना पालीवाल श्रृंगार रस पचोर हिमांशु भावसार ओझा इंदौर रोहित हास्य कलाकार भोपाल अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों से लेकर बड़े बुजुर्गों, महिलाओं व युवाओं समेत क्षेत्रवासियों में उत्साह है। Post navigation गायत्री शक्तिपीठ में इंजीनियर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वश्यरैया के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर होगा आयोजित जयस के आवेदन के बाद हुई कार्रवाई, नकली-खाद-सीमेंट की फैक्ट्री पर छापामार किया सील