पियुष चन्देल अलीराजपुर अलीराजपुर जिले के ग्राम लक्ष्मणी में 15 अगस्त, स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण सरपंच दुरसिंह डावर तथा उपसरपंच झापू बघेल के द्वारा किया गया। ध्वजारोपण के पश्चात अंतर्राष्ट्रीय संस्था एडुकेट गर्ल्स द्वारा विद्यालयीन बच्चों के साथ गाँव के प्रमुख मार्गों में शिक्षा के प्रति जागरूकता हेतु रैली निकली गई। छात्रो द्वारा शिक्षा, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति पर संदेश दिया गया।इस अवसर पर संस्था प्राचार्य गिरधर ठाकरे, सीएससी खुमानसिह डावर, विक्रम राठौड, संस्था प्रधान हिरेन्द्र सिंह चावड़ा, हिरा भिन्डे, दक्षा गहलोत, अमित तोमर, ऐजुकेट गर्ल्स के ब्लॉक अधिकारी आकाश कुमार, क्षैत्रिय समन्वयक अमजद खान, प्रभाकर मण्डलोई, निखिलेष परिहार, जतनसिग, रमिला एवं टीम बालिका दिलीप बघेल, मगन व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation अगर आप आजाद नगर होकर कट्ठीवाड़ा जाने का सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ ले भारत के रत्न अटलजी के देवलोकगमन पर 108 राम धुन से दी श्रद्धांजलि