थांदला। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा विधानसभा सम्मेलनों का आह्वान किया गया था इसी कड़ी में 11 अक्टूबर को नई मंडी में थांदला विधानसभा का सम्मेलन रखा गया था इस सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया था इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी को लेकर नीचे जनता तक जाने का आह्वान किया गया।
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में सांसद अनीता नगर सिंह चौहान नई मंडी में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुई जिसमें उन्होंने कहा कि हम गांव में वस्तु को बना करके उस वस्तु को मंडी में बेच करके अपना जीवन यापन अच्छे से चला सकते हैं हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानू भूरिया पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर और प्रदेश मंत्री संगीता सोनी जिला महामंत्री राजेश वसुनिया उपस्थिति रहे कार्यक्रम में अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने कि हमें स्वदेशी वस्तुओं को ही उपयोग में लाना है जिससे हमारा भारत सशक्त एवं मजबूत बने।
