थांदला। भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में अमृत महोत्सव को लेकर कई सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है व कई निकाला जाना शेष है । पुलिस प्रशासन द्वारा, भाजपा युवा मोर्चा, मुस्लिम समाज सहित अन्य संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है, गवली समाज द्वारा मनाया गया भुजरिया पर्व में भी समाज जनों द्वारा तिरंगामय वस्त्र एवं साफे पहन कर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भी समाज जन तिरंगा हाथ में लिए नजर आए।
नगर परिषद कर रहा है कर रहा है नगर की भव्य सजावट, निकलेगी विशाल वाहन रैली
आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस जिसको की पूरे देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर परिषद थांदला द्वारा भी विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन आज शाम 6 बजे किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व सीएमओ भारत सिंह टांक ने बताया कि विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारों दो पहिया वाहन सम्मिलित होंगे। वाहन रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व नगरवासी सम्मिलित होंगे। तिरंगा वाहन रैली में 2000 से अधिक वाहन सम्मिलित करने का लक्ष्य है, जिसमें नगर का प्रत्येक नागरिक सम्मिलित होकर राष्ट्रप्रेम के इस आयोजन को भव्य बनाए ऐसी अपील नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ सहित समस्त पार्षदों द्वारा की जा रही है। वाहनों का संयोजन स्थानीय दशहरा मैदान में किया जाएगा पूरे नगर में भ्रमण के उपरांत स्थानीय अस्पताल चौराहे पर वाहन रैली का समापन होगा।
