थांदला/ आचार्य उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेन्द्रमुनि की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी मधुबालाजी, धैर्यप्रभाजी, चारित्रप्रभाजी, सुनीता, मलया श्रीजी, कलाश्रीजी, श्रद्धाजी ठाणा-7 का बुधवार को प्रात: पेटलावद रोड की तरफ से थांदला नगर मे मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान श्रीसंघ के अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौधरी, सचिव राजेन्द्र व्होरा और ललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ललित भंसाली, साध्वी मंडल की अगवानी हेतु बड़ी संख्या मे श्रावक-श्राविकाएं पेटलावद रोड पर पहुंच गए थे। मंगल प्रवेश यात्रा बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मठवाला कुआं, जवाहर मार्ग, आजाद चौक से पौषध भवन पर पहुंची। बुधवार को साध्वी मण्डल के पावन सानिध्य मे आचार्य श्री उमेशमुनिजी की मासिक पुण्यतिथि जप, तप, त्याग, तपस्या के साथ मनाई गई। साध्वी मधुबालाजी और साध्वी श्रद्धाजी ने व्याख्यान मे आचार्यश्रीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रावक-श्राविकाओं ने उपवास, आयम्बिल, नीवी, एकासन आदि विविध तपाराधना की। संचालन प्रदीप गादिया ने किया। आतिथ्य सत्कार का लाभ चांदमल पावेचा परिवार ने लिया। प्रतिदिन प्रात: प्रार्थना, व्याख्यान, प्रतिक्रमण आदि विविध धार्मिक कार्यक्रम होगे। धार्मिक षिक्षण शिविर साध्वी मधुबालाजी आदि ठाणा-7 के पावन सानिध्य में पौषध भवन पर श्री महावीर जैन पाठशाला द्वारा 2 जून से 9 जून तक 8 दिवसीय धार्मिक षिक्षण और संस्कार शिविर आयोजित किया जा रहा है। श्रावक वर्ग का षिविर प्रात: 6 से 7 बजे तक वही श्राविका वर्ग और बालक-बालिकाओं का षिविर दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में भाग लेने वाले समस्त बच्चों को प्रतिदिन महावीर भवन पर स्वल्पाहार करवाया जाएगा व सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थियों के साथ ही शेष सभी बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ