झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
कैथालिक चर्च प्रांगण में प्रात: 11 बजे एवं दोपहर 1 बजे क्रूस यात्रा निकाली गई जिसमें समस्त धर्मावलंबियों ने श्रद्वा व भक्ति के साथ प्रभू यीशू के दुख भोग का स्मरण किया। जब प्रभ यीशू को क्रुस पर मार डालने का आदेश हुआ तब सिपाहियों ने क्रुस मार्ग पर अनेक यातनाएं दी उनका स्मरण किया जाता और यही क्रुस मार्ग पत्येक ख्रस्तीय विश्वासी के लिए मुक्ति का साधन है। इस अवसर पर मुख्य प्रवचक फा. मैथ्यू मारिया सुसाई ने कहा कि प्रभु यीशू ने अपने दुख भोग और मरण द्वारा हमको नया जीवन दिया है। क्रूस मार्ग में प्रभु यीशू की कई लोगों के साथ मुलाकात होती है वैसे ही आज भी हमारे जीवन को लोग कई प्रकार से देखतें है लेकिन हम ख्रस्तिय है हमें प्रभु यीशू के बताए मार्ग पर चलता है। प्रभु यीशू को यूदस ने धोखा देकर पकड़वाया व पश्चाताप भी नही कर सका इसी प्रकार जो इंसान धोख देता है व किसी और को नही बल्कि अपने आप को धोख देता है प्रभु यीशू ने मृत्यु को स्वीकार किया ताकि हम उनके दुख भोग और मरण फल प्राप्त कर अनंत जीवन प्राप्त करे। क्रुस यात्रा में हजारों लोगों के साथ फादर कश्मीर डामोर फा. बसंत इक्का, फादर वीरेंद्र भूरीया व फादर मैथ्यू ने भाग लिया ।
Trending
- खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सड़क हादसों का कहर, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी दुर्घटना
- वालपुर में शांति समिति की बैठक: भगोरिया पर्व पर गुलाल पूर्णतः प्रतिबंधित, सौहार्दपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद नगर एवं उदयगढ़ में प्रस्तावित दौरे की तैयारियां को लेकर बैठक हुई
- चंद्रशेखर आज़ाद नगर में युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन
- नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के चलते पानी की टंकी कबाड़ में फेंकी
- बेमौसम तेज बारिश और हवा से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हुई
- पुलिस थाना प्रांगण में हुई शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
- बेमौसम बारिश और आंधी से खेतों में बिछी गेहूं की फसल, किसानों की साल भर की मेहनत चौपट
- आगामी त्योहारों को लेकर बखतगढ़ थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- चंद्रशेखर आजाद नगर में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने किया दौरा
Next Post