वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रात के अंधेरे में घेराबंदी कर पकड़ी खैर की लकड़ी

0

थांदला। दिनांक 02/02/2026 को मुखबिर की सूचना के आधार समय रात्रि लगभग 03 बजे मोईवाघेली से पाटड़ी मार्ग पर एक वाहन को आते देखा और पीछा किया तो वाहन को अंधेरे में खड़ा कर ड्राइवर भाग गया पास जाकर देखा तो वाहन क्रमांक MP 11 G 3389 महिंद्रा बोलेरो पिकअप में गीली खैर की लकड़ी भरी पाई गई, जिस के बाद परिक्षेत्र अधिकारी थांदला तोलाराम हटीला एसडीओ दिनेश गौर के निर्देशन तथा वनमंडलाधिकारी झाबुआ भारत सोलंकी के मार्गदर्शन में वाहन को जब्त किया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927, म.प्र.अभिवहन(वनोपज) नियम 2022 की धाराओ के तहत वन अपराध प्रकरण 2013/20 दिनांक 02/02/2026 पंजीबद्ध किया गया ओर वाहन को जांच हेतु परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया ,वाहन मालिक मान सिंग पिता सेवाराम वाहन में कुल 137 नग 1.305 घन मीटर खैर की गीली लकड़ी भरी पाई लकड़ी की कीमत लगभग 70 हजार एवं वाहन की कीमत 9 लाख हे ।बाद मे वाहन व लकड़ी राजसात कार्यवाही करने की सूचना वरिष्ठ को दी गई ।प्रकरण में आगे जांच कार्यवाही की जा रही हे, जप्ती की संपूर्ण कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक अमरगढ़ तार सिंह भाभर,बीट गार्ड कसू डामोर,धूम सिंह बबेलिया,अशोक कुमार कुशराम ग्राम वन समिति सदस्य दिनेश कालिया विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.