रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

0

लवनेश गिरी गोस्वामी, थांदला रोड

शुक्रवार रात्रि में एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को थांदला रोड रेलवे स्टेशन के पास पुलिस चौकी नौगांवा के सामने पोल क्रमांक 581/15-13 के बीच मे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

युवक का शव दोनों ट्रेक के बीच में होने से अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया है या किसी पैसेंजर ट्रेन से गिरा है। युवक की पहचान अभी तक नही हो पाई है। पुलिस चौकी नौगांवा द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल थांदला में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.