थांदला। यूक्रेन और रूस के भायावह युद्ध के बीच थांदला की कशिश चौधरी यूक्रेन से निकलकर बुधवार सुबह 9:00 बजे दिल्ली पहुंची । बीते 7 दिनों से चल रहा है यूक्रेन रूस के युद्ध के बीच फसे भारतीय छात्रों एवं नागरिकों को भारत सरकार द्वारा मिशन गंगा के तहत स्वदेश वापसी का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच थांदला के 3 मेडिकल छात्रों में से एक छात्रा कशिश संजय चौधरी स्वदेश पहुंचने में कामयाब हो गई है। कशिश के भारत पहुंचने की खबर से पिता संजय चौधरी, माता आशुका चौधरी सहित परिजनों ने राहत की सांस ली, साथ ही भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। 2 दिनों तक कशिश युद्ध के भयावह माहौल के बीच में रही। उसके बाद 15 से 20 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पोलैंड पहुंची, जहां माइनस -5 डिग्री तापमान में 2 दिन बिताए। इस कठिन परीक्षा के बाद कशिश अपने घर लौट रही है। परिजन एवं नगरवासी कशिश के स्वागत के लिए तैयारी कर रहे हैं। बुधवार देर रात तक कशिश के थांदला पहुंचने की संभावना है।
Trending
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात
- राणापुर में श्री आदि जिन पंचान्हिका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, पत्रिका लेखन कल
- वेतन को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गांव में जगह-जगह पड़ा है कचरा
- रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, पांच के खिलाफ चालानी कार्रवाई
- दाऊदी बोहरा समाज की ईद 19 मार्च को मनेगी, जेनी मस्जिद में नमाज अदा होगी
- चंद्रशेखर आजाद नगर के बरझर में भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
- लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक ने किया पीएमश्री स्कूल छकतला का अवलोकन
- बखतगढ़ पुलिस ने 33 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- रमजान के आखिरी जुमे पर हुई विशेष नमाज, 19 मार्च को बिखरेगी ईद की खुशियां
- क्षेत्र में दशा माता की महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई