मोहनखेड़ा में अखिल भारतीय नाहर बन्धुओं के शिखर सम्मेलन में 27 राज्यों के हजारों समाजजनों ने की शिरकत

May

रितेश गुप्ता, थांदला
अखिल भारतीय नाहर बंधु जैन महासंघ का दो दिवसीय द्वितीय शिखर सम्मेलन मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक तीर्थस्थली मोहनखेड़ा पर सम्पन्न हुआ। शिखर सम्मेलन में भारत वर्ष के 27 राज्यों से हजारों नाहर बन्धु शामिल हुए। नाहर बन्धुओं के शिखर सम्मेलन की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर की। इस अवसर पर नाहर बन्धुओं ने पारम्परिक वेश भूषा के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र में सर पर साफा बांधे नजर आए वही महिलाओं ने लाल चुंदड़ी पहनी हुई थी नाहर युवाओं ने भी कुलदेवी मां भवानी और दादा गुरुदेव के जयकारों के साथ जगह जगह नृत्य भी किया।
शिखर सम्मेलन में ज्योतिषाचार्य ऋषभ विजय मसा के आज्ञानुवर्ती सन्त हितेशविजयजी, बन्धु बेलड़ी ग्रुप के आचार्य आनंदसागरजी, बालमुनि नाहर परिवार के उत्सवसागर मसा ने आशीर्वचन प्रदान किए। इस दौरान फतेहपुरा के महज आठ वर्ष में दीक्षित बालमुनि उत्सवसागर मसा ने भी लघु मुक्तक के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त की। फतेहपुरा में नवीन जैन उपाश्रय निर्माण के लिए चेन्नई के केवलचंद, सुभाषजी, राजेश,सुनील, मनीष नाहर परिवार ने लाभ लिया तो मोहनखेड़ा तीर्थ पर एक कक्ष निर्माण की स्वीकृति देते हुए संस्थापक अध्यक्ष चेन्नई के सायरचंद सुभाष नाहर ने ढाई लाख की राशि देने की घोषणा की। अधिवेशन में युवाओं के व्यावसायिक उन्नति के लिए बिजनेस मैनेजमेंट गुरु राकेश जैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बिजनेस के गुण सिखाए।
रात्रि में मंदसौर के मशहूर गायक विशाल नाहर द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें नाहर बन्धुओं में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। आयोजन में नाहर परिवार से जिनशासन को समर्पित 23 चारित्र आत्माओं ने संयम मार्ग का अनुसरण करने वाले परिवारों को भी सम्मानित किया वही विशेष तप आराधकों का भी सम्मान शील्ड प्रदान की।
सम्मेलन में अर्थ सहयोग करने वाले संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सायरचंद सुभाष नाहर चेन्नई, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नाहर व नगर सेठ रसिकलाल नाहर पुणेस जुगराज नाहर चेन्नई, मनीष नाहर कोलकाता, राजेन्द्र नाहर तमिलनाडु, राजेश नाहर चेन्नई, वीरेंद्रजी नाहर, बाबूलाल नाहर मप,्र अनिल नाहर दिल्ली सहित 21 नाहर बन्धुओं को भामाशाह रत्न से सम्मानित किया। वही आयोजन समिति के श्रेष्ठ आयोजन के लिए अजय नाहर चेन्नई, अभिषेक नाहर इंदौर, अरविंद नाहर व अनिल नाहर नागदा, सुभाष नाहर धमतरी छत्तीसगढ़, मानसिंह नाहर, राकेश नाहर, डॉ. सुरेश नाहर, योगेंद्र नाहर झाबुआ, राजेश नाहर खेतिया, अनिल नाहर भानपुरा, राजेश नाहर धार, पवन नाहर थान्दला सहित समस्त आयोजकों को विशेष सम्मान से समानित किया।
नाहर बन्धुओं ने दो वर्ष में राजस्थान के नागौर किले में विराजित कुलदेवी मां भवानी के भव्य मंदिर बनाने का भी संकल्प लिया। सकल आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी और ऊर्जा के लिए आयोजन संयोजक संगठन के महामंत्री अनिल नाहर उदयपुर को पूरे संगठन ने विशेष सम्मान चिन्ह दिया? इस अवसर पर उनका जन्मदिन होने से सभी राज्यों के पदाधिकारियों ने पूरे सदन को केक खिलाकर उनका जन्मदिन भी मनाया। उक्त जानकारी संगठन के प्रचारमंत्री पवन नाहर ने दी।
🙂