थांदला। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन के महामंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान की सहमति से नगर मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें दो महामंत्री दीपक राठौड़ व पवन बृजवासी को बनाया। चार उपाध्यक्ष परमानंद पाटीदार सुतरेटी, पूरण पाटीदार परवलिया, रवि पवार, योगेश प्रजापत बनाए गए। चार मंत्री बनाए गए जिसमें विष्णु सोनी, गोलू कहार, दुर्गेश पंचाल, पवन बैरागी मनोनीत किए गए। कार्यालय मंत्री मुन्ना प्रजापत, गोपाल प्रजापत सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। सदस्य के रूप में देवेंद्र पाटीदार, सुमित चौहान, हरिओम पाटीदार, मुकेश पंचाल, महेश कहार, रवि वर्मा, कुलदीप पाटीदार, राजू गारी तलावली, नवल पाटीदार, सतीश पाटीदार आदि को सदस्य बनाया गया है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीरज सोलंकी, मंडल के महामंत्री सुनील पंडा, गोपाल वैरागी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
