भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत 

0

 थादला। चैत्र प्रतिपदा 19 मार्च से प्रारम्भ होने जा रहे हिन्दु नववर्ष को लेकर तैयारिया जोरो पर है। चैत्र प्रतिपदा से पूरे नवरात्र मे निकलने वाली प्रभात फेरी अठाईसवे वर्ष मे प्रवेश कर रही है ।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय रामजी मंदिर से नवसंवत्सर गुड़ी पड़वा के अवसर पर प्रभात फैरी का आयोजन रामायण मण्डल के तत्वावधान में निकली जावेगी । मंदिर के पुजारी रोहितदास बैरागी ने बताया प्रतिदिन प्रभातफेरी पश्चात आरती उपरांत भगवान को अर्पित औषधि युक्त नीम के रस का वितरण आगामी नौ दिनों तक किया जाएगा।

युवा रामायण मण्डल के विपुल आचार्य ने बताया कि इस वर्ष भी रामायण मण्डल के सानिध्य मे चैत्र प्रतिपदा से प्रतिदिन रामनवमी तक प्रातकालीन प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गो और मंदिरो के मुख्य द्वारा से होकर निकाली जाती हैं यह अठाइसवा वर्ष है। जो कि नगर की गौरवशाली परंपरा का अंग है। जिसका समापन रामजी मंदिर पर किया जावेगा ।

 प्रभात फेरी के प्रथम दिवस अम्बेमाता मंदिर मठवाला कुआ पर माता की महाआरती के साथ सूर्य अर्घ्य भी दिया जावेगा। नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी। युवा रामायण मण्डल संयोजक व पुजारी रोहित बैरागी ने सभी श्रद्धालू भक्तों बंधुओ से प्रभात फेरी व शोभायात्रा मे सम्मिलित होने का निवेदन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.