यशवंतपुर बीकानेर होलिडे स्पेशल का बामनिया रेल्वे स्टेशन पर होगा ठहराव

0

लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

होली त्यौहार के कारण यात्री ट्रेनों में अधिक दबाव के चलते यशवंतपुर बीकानेर यशवंतपुर एक्सप्रेस होलीडे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा। इस यात्री ट्रेन का ठहराव बामनिया रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। इस ट्रेन के तीन फेरे प्रस्तावित है,जो कि प्रति बुधवार ट्रेन नंबर 06543 यशवंतपुर से चलकर गुरुवार को बामनिया 18.23 बजे पहुँचेगी, अभी यह ट्रेन 11,18 एवं 25 मार्च को यशवंतपुर से चलेगी। साथ ही यह ट्रेन नंबर 06544 बीकानेर से प्रति शनिवार चलकर रविवार को 18.50 बजे बामनिया पहुँचेगी। अभी यह ट्रेन 14,21 एव 28 मार्च को बीकानेर से चलेगी।

इस ट्रेन के बामनिया ठहराव से खाटूश्याम जाने वाले भक्तों के लिए भी सीधा जुड़ाव हो जाएगा, यह ट्रेन बामनिया से 18.25 बजे चलकर अगले दिन प्रातः 07.47 बजे रिंगस (खाटू श्याम ) उतारेगी।

उक्त ट्रेन की अभी तीन ट्रिप प्रस्तावित है। जानकारी सूत्रों पर आधारित।

Leave A Reply

Your email address will not be published.