लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया
माँ अंबिका माता सांस्कृतिक मेले में जिला कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक अगम जैन पहुँचे। जहाँ उन्होंने मेले का निरीक्षण किया, साथ ही मेले में ट्रेन में बैठकर झूलो का आनंद लिया।
जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मेले में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित खिलाडीयो का उत्साहवर्धन किया गया। इसी दौरान कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया गया। आयोजन में एस डी एम अनिल कुमार राठौर, एस डी ओ पी पुलिस सोनू डाबर पेटलावद थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल आदि अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत, सरपंच रामकन्या संजय मखोड, उपसरपंच ब्रजभूषण सिंह परिहार, वरिष्ठ भा ज पा नेता अजय जैन, जनपद सदस्य सोहन डामोर, अशोक लोदावरा, विपिन शर्मा, अभिनव राठोर, मंथन परमार, घनश्याम माहेश्वरी, सोहन गरवाल आदि भी उपस्थित थे।
