रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला अ ज जा मोर्चा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भाजपा की नवीन नगर परिषद ने भव्य अगवानी की। वीडी शर्मा के नगर आगमन पर अगवानी करते हुए नगर नवीन परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनिल पणदा, मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, नगर परिषद उपाध्याक्ष पंकज राठौड़, पार्षद माया सोलंकी, धापू बाई वसुनिया, जगदीश प्रजापति, कन्नू मोरिया, जितेंद्र राठोड़, आशीष सोनी सहित नगर परिषद पार्षदों ने 101 किलो की पुष्प माला पहना कर स्वागत नगर परिषद कायालय पर विशेष स्वागत मंच पर किया। अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, भाजपा नेता अनिल भंसाली, श्यामा ताहेड, राकेश सोनी, सुनिल पणदा, गगनेश उपाध्याय, आरती सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकता एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
